रुद्रपुर, मई 1 -- सितारगंज। मध्यप्रदेश निवासी महिला से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने उसके पति समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। गांव पिधमपुर, धार (मध्यप्रदेश) निवासी रीना ने बताया कि 19 अप्रैल को उसके पति विक्की पाल और देवर विशाल पाल ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट कर उसे जान से मारने की कोशिश की। बताया कि आरोपी पति उसे बदनाम करने के लिए उस पर पांच लाख रुपये लेकर भागने का झूठा आरोप लगा रहा है। उसने प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, पिधमपुर में अपना मेडिकल कराया था। जिसमें उसके साथ मारपीट करने की पुष्टि हुई है। वहीं, मामले में पुलिस ने ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर निवासी पति विक्की पाल, देवर विशाल पाल और आकाश पाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.