अंबेडकर नगर, जनवरी 3 -- दुलहूपुर। जैतपुर थाना क्षेत्र के दौलताबाद (बटुआ) भरौटी में जमीन विवाद में एक महिला के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता राजपति देवी पत्नी सुजई राजभर ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोगों ने एक राय होकर उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। थानाध्यक्ष टीके आजाद ने बताया कि महिला की तहरीर पर बाबूराम राजभर, अरुण, गायत्री देवी व रविंद्र राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.