बुलंदशहर, जुलाई 15 -- नरसेना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी को दिए शिकायत पत्र में बताया है कि उसके देवर, देवरानी, जेठ, जेठानी, सास, ससुर ने उस पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध होने का आरोप लगाते हुए मारपीट की। मारपीट की वजह से गर्भपात और देवर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस संबंध में थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम ने बताया कि सास और बहू में आपस में मारपीट हुई थी। जिसमें दोनों को मामूली चोट आई थी। एक युवक का शांति भंग में चालान किया है। मामले की जांच की जा रही है जांच के अनुसार कार्रवाई होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...