मधुबनी, मार्च 6 -- पंडौल,एक संवाददाता। जिले के पंडौल थाना क्षेत्र के बेलाही पंचायत में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस संबंध में पंडौल थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन के अनुसार रंजू देवी ने बताया कि घटना की दोपहर वह अपने घर पर थीं। उसी दौरान गांव के पवन मण्डल भवानी देवी व कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान उन्हें जमीन पर गिराकर हाथ-पैर से भी मारा गया, जिससे उन्हें काफी चोट लगी। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद परिजनों को सूचना दी गई और उन्हें इलाज के लिए को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। महिला का कहना है कि इस मामले को लेकर गांव में पंचायत भी बैठी, लेकिन कोई समाधान नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.