बरेली, जून 1 -- शीशगढ़। गांव पंडरी निवासी सोफिया का आरोप है दो साल पहले चांद ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा कर उसके साथ कोर्ट मैरिज की। कुछ दिन तो सब कुछ ठीक ठाक रहा। कुछ दिनों बाद पति और ससुराल के लोग दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आए दिन मारपीट एवं प्रताड़ित करने लगे। गत बुधवार की सुबह दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने मारपीट उन्हें चोटिल कर घर से निकाल दिया। मांग पूरी होने पर ही घर में रखने की धमकी दी। उनकी जान माल को खतरा बना हुआ है। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज, पति समेत सात पर आरोप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...