सीवान, दिसम्बर 6 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के बल्ली टोला हतवा में दो महिलाओं के साथ रिश्तेदारों द्वारा मारपीट कर गहने छीनने के मामले प्राथमिकी दर्ज की गई है। बल्ली टोला हतवा निवासी सीमा कुमारी ने थाने में आवेदन देते हुए आरोप लगाया है कि एक दिसम्बर को मेरी बड़ी गोतनी एवं देवर ने मिलकर मेरी छोटी गोतनी काजल देवी के साथ मारपीट किया और साथ ही उसका सारा गहना छीन लिए थे। जब मैं और मेरे ससुर बचाव करने गए तो देवर ने ब्लेड से प्रहार कर मुझे घायल कर मेरा भी मंगलसूत्र छिन लिया एवं जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया । हुसैनगंज थाने में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.