मुजफ्फर नगर, मार्च 3 -- खतौली। सोमवार को कोतवाली पहुंची दाहौड निवासी गुडी पत्नी सुखपाल ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार के लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसके चलते परिवार के लोग पति को शराब का सेवन कराने के बाद विवाद कराते है ओर उसकी जमीन को अपने नाम कराने का प्रयास करते है। सोमवार को जब लोगों ने इसी बात को लेकर विवाद हुआ तो परिवार के एक युवक ने मारपीट कर उसके कानों के कुंडल छीन लिए। कहा कि जा कहीभी चली जा,इस बार तो बच गई अगली बार नहीं बचेगी। घटना के बाद पीडित महिला ने बेटे के साथ कोतवाली पहुंच कर घटना की तहरीर दी। घायल महिला का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया। दी गई तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच पडताल शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.