महिला से मारपीट करने वाले पर हो कार्रवाई
पिथौरागढ़, मई 27 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। डॉ.भीमराव आंबेडकर संयुक्त विकास समिति ने एक महिला के साथ मारपीट करने वाले आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। बुधवार को समिति के अध्यक्ष गोपाल राम सिरोला के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया। आरोप लगाते हुए कहा कि एक व्यक्ति ने एक अनुसूचित जाति की महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट की है,उन्होंने आरोपी व्यक्ति पर कार्रवाई की मांग उठाई। वही पुलिस का कहना है कि इस संबध में जांच की जा रही है। ज्ञापन देने वालों में डॉ. महेश मुरारी, रमेश प्रसाद, सुखदेव कोहली, योगेश लोहिया, जितेंद्र प्रसाद आर्य, पंकज कुमार, अक्षय कोहली आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.