महिला से मारपीट करने में चार पर रिपोर्ट दर्ज
संभल, जून 12 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव बहरौली ताहरपुर में बिजली का तार खम्भे पर डालने को लेकर एक महिला के साथ की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित महिला ममता ने बताया कि वह 28 मई को घर के बाहर बिजली के खंबे पर तार डाल रही थी। तभी गांव के ही कुछ लोगों ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की। इससे वह घायल हो गई। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव के ही रामकुमार, विकास, तिरी सिंह और अमलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.