महिला से मारपीट करने पर मुकदमा दर्ज
मिर्जापुर, अगस्त 2 -- हलिया (मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के सुईया कला गांव निवासी एक महिला ने गांव के दो लोगों के विरुद्ध गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराया है। पुलिस को दी गई तहरीर में संतरा देवी ने आरोप लगाया कि 27 जुलाई को पुरानी रंजिश को लेकर गांव निवासी श्यामजीत एवं बबलू ने उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर दोनों ने लाठी-डंडे से मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में चल रहा है। यह भी पढ़ें- Basti News: पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर धमकाया थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.