महिला से मारपीट करने पर पति सहित तीन के खिलाफ मुकदमा
इटावा औरैया, मई 26 -- इटावा। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला करनपुरा में घरेलू विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला करनपुरा निवासी शालिनी पांडे ने कोतवाली पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 23 मई की रात करीब 11 बजे उसके पति गौरव पांडे, सास प्रेमलता पांडे और अमर पांडे घर पहुंचे। आरोप है कि घरेलू बातों को लेकर तीनों गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट की गई, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और कहा कि उसने पुलिस में शिकायत की तो उसे जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा। डर की वजह से वह समय पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करा सकी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.