महिला से मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप, पति समेत तीन पर मुकदमा
रुडकी, अगस्त 14 -- मंगलौर। एक महिला ने ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर मारपीट, छेड़छाड़, उत्पीड़न, और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी अंकित कुमार के साथ हुई थी। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि महिला के पति ने उसके साथ मारपीट कर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। आरोप है कि उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.