औरंगाबाद, जून 2 -- दाउदनगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दाउदनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़िता ने आवेदन में आरोप लगाया है कि घर में घुसकर कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की तथा गले और नाक से सोने का चेन एवं नथिया छीन ली। महिला ने आवेदन में कहा है कि घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के सदस्यों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। मामले में कई लोगों को आरोपित बनाया गया है। यह भी पढ़ें- महिला से मारपीट और गाली-गलौज का आरोप यह भी पढ़ें- मारपीट और गहना छीनने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज यह भी पढ़ें- युवक के साथ मारपीट करने को लेकर प्राथमिकी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...