संभल, मार्च 12 -- कैलादेवी थाना क्षेत्र के कैलमुंडी गांव निवासी महिला कुसुम ने बुधवार को पुलिस को शिकायती पत्र दिया। जिसमें कहा कि गांव के दो युवक गाली गलौज कर रहे थे। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो मारपीट कर दी। मारपीट होते देख आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों को आता देख दोनों युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...