पीलीभीत, मई 6 -- पीलीभीत। इस्लामनगर नौगवां पकड़िया निवासी शमा ने सुनगढ़ी थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमे बताया कि तीन मई की रात करीब नौ बजे पड़ोस के मुर्शिद पुत्र मुन्ने अपने साथियों बाबू, छोटू और मुख्तियार के साथ उसके घर में जबरन घुस आए। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और धमकाया गया। सुनगढ़ी पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर मां-बेटियों समेत तीन को पीटा, केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...