महिला से मारपीट, चार पर रिपोर्ट दर्ज
कन्नौज, जून 17 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खुदलापुर में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम खुदलापुर निवासी आरती देवी पत्नी सुनील वर्मा ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 12 जून की शाम गांव के कुलदीप, धर्मेंद्र, नन्हे और छोटू उसके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर बचाने पहुंचे उसके भाई को भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि जाते समय आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.