मधुबनी, जनवरी 22 -- पंडौल। मधुबनी जिले के पंडौल थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ घर बुलाकर गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी गुलाब देवी ने पंडौल थाना में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज आवेदन में गुलाब देवी ने बताया है कि मधु राय, राकेश राय, ललन राय समेत अन्य आरोपी उनके घर आए और पैसे देने की बात कहकर उन्हें अपने घर बुलाया। जब वह उनके घर पहुंचीं, तो सभी आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ीं। आरोप है कि इसके बाद आरोपी अपने घर से लाठी-डंडा लेकर आए और उन्हें पीटने लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिला के अनुसार, आसपास के लोगों के बीच-बचाव के बाद किसी तरह वह वहां से निकल पाईं और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.