अयोध्या, जून 1 -- तारुन। थाना तारुन क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर कमासिन में पड़ोसियों द्वारा महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि रविवार को पड़ोस में रहने वाली कुछ महिलाएं उसके चाचा की लड़की गुड्डी को मार रही थीं। जब वह बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपित महिलाओं ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कान की बाली नोच कर फेंक दी गई, जिससे उसका कान फट गया और खून बहने लगा। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...