महिला से मारपीट, आभूषण छिनतई
देवघर, मई 12 -- जसीडीह प्रतिनिधि जसीडीह थाना क्षेत्र के मसनजोरा गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट व छिनतई की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पीड़ित महराज महतो ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि जमीन बंटवारे को लेकर पंचायत बुलाई गई थी, जिसमें सभी भाईयों ने पंचायत का निर्णय मान लिया था। आरोप है कि कुछ दिनों बाद छोटे भाई ने उसके हिस्से की जमीन पर जबरन कब्जा करना शुरू कर दिया। उसकी पत्नी शकुंतला देवी ने विरोध किया तो विजय यादव, संजय यादव, अजय यादव व प्रमिला देवी ने मिलकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपितों ने सोने की नथिया, चांदी की चेन और मठिया भी छीन ली। साथ ही जमीन पर कब्जा छोड़ने के एवज में तीन लाख रुपए रंगदारी की मांग की गई। घटना के बाद घायल महिला का इलाज कराया गया। संबंधित मामले में पुलिस छानबीन में जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.