पीलीभीत, मई 16 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी रुबीना पत्नी मोहम्मद सलीम सैफी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि वह अपने घर से कम पर जा रही थी। तभी ज्योति पत्नी संजय,उसकी पुत्री चांदनी,नंदिनी,आयुषी निवासीगण कांशीराम कॉलोनी और एक अज्ञात युवक द्वारा उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की गई। जिससे वह घायल हो गई। आसपास के लोगों ने देखा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- पड़ोसी ने की मारपीट,महिला घायल यह भी पढ़ें- दंपति से मारपीट,रिपोर्ट दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...