देवघर, फरवरी 16 -- जसीडीह,प्रतिनिधि। जसीडीह थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट और चेन छिनने की घटना सामने आई है। मामले को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार वह देर रात चापानल पर पानी लेने गई थी। इसी दौरान धावाटांड गांव निवासी रंजीत दास वहां पहुंचा और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। महिला द्वारा विरोध करने और शोर मचाने पर स्थिति बिगड़ गई। आरोप है कि तभी संजय दास, उज्जवल दास, दिनेश दास और भवेश दास भी मौके पर पहुंच गए तथा गाली-गलौज करते हुए महिला के साथ मारपीट की। इस दौरान उसके गले से चेन छीन लेने का भी आरोप लगाया गया है। घटना में महिला के गंभीर रूप से घायल होने की बात कही जा रही है। परिजनों की मदद से उसे उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इधर पुलिस ने पीड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.