महिला से मंगलसूत्र छीन कर भागने के दो आरोपित चढ़े पुलिस के हत्थे
बेगुसराय, जून 20 -- बीहट,निज संवाददाता। एफसीआई थाना क्षेत्र में बीहट रतन चौक के पास शुक्रवार की शाम ई-रिक्शा पर सवार महिला से मंगलसूत्र छीनकर भागने वाले दो आरोपितों सूरज कुमार व अमित कुमार को एफसीआई थाना की पुलिस ने सिंघौल थाना क्षेत्र के कमरूद्दीनपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बेचे गये मंगलसूत्र को भी सोनार के यहां से बरामद कर चोरी का सामान खरीदने के आरोप में सोनार को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले में पकड़े गए तीन आरोपितों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
घटना का संदर्भ घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की शाम मटिहानी थाना क्षेत्र के चकबल्ली निवासी प्रमोद राय की पत्नी गोरकी देवी जीरोमाइल से ई-रिक्शा से घर लौट रही थी। उसी दौरान बाइक सवार दो उचक्कों ने एफसीआई थाना क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.