गोरखपुर, फरवरी 27 -- कुसम्ही बाजार। एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही जंगल स्थित बुढ़िया माता मंदिर में दर्शन करने गई महिला से मंगलसूत्र छीनने के मामले में पुलिस ने बाइक सवार उचक्कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देवरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़की बभनी निवासी पूनम चौरसिया बुढ़िया माता मंदिर दर्शन करने आई थीं। वापस लौटते समय रास्ते में बाइक सवार दो उचक्कों ने अचानक उनके गले से मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गए। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.