इटावा औरैया, दिसम्बर 18 -- इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव के पास लापता युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला से बात करने में बाधा बन रहे पति युवक के सिर पर ईंट मारकर कुएं में फेंककर हत्या का कारण सामने आया है। वहीं, मृतक के भाई ने इसे करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने के लिए रची गई सुनियोजित साजिश करार दिया है। अकबरपुर निवासी 35 वर्षीय चंदन उर्फ चंद्रप्रकाश पुत्र सुभाष चंद्र मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। नौ दिसंबर को वह गांव के ही ब्रजपाल के साथ मजदूरी के लिए रीटौली गांव गया था, लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। देर रात तक जब चंदन घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन परिजनों ने थाने में गुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.