महिला से बात करने की खुन्नस में की थी हत्या
फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 27 -- मोहम्मदाबाद, संवाददाता। महिला से बात करने की खुन्नस में लखन की हत्या की गई थी। पुलिस ने शुक्रवार को वारदात का खुलासा कर दिया। आरोपित को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त किए गए फावड़े को बरामद कर लिया गया है। घटना के पीछे की पूरी स्थिति साफ हो गयी है।प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि 23/24 मार्च की रात गैसिंगपुर गांव निवासी लखन की घर के बाहर सोते समय धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गयी थी। इसमें मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस पूरी घटना का खुलासा कर दिया गया है। गांव के ही नितुल ने लखन की हत्या की थी। उन्होंने बताया कि आरोपित ने पूछताछ में बताया कि मेरा गांव की रहने वाली महिला से प्रेम संबंध चल रहा है। महिला से लड़ाई हो जाने के बाद वह लखन से बात करने लगी थी। इसी को लेकर मेरी और लखन की पूर्व में लडृा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.