मुजफ्फरपुर, अप्रैल 13 -- साहेबगंज। थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम से सोमवार को पैसे की निकासी घर जा रही महिला से बदमाशों ने रुपये झपट लिया। महिला के शोर मचाने पर जुटे लोगों ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। पिटाई करने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। मामले को लेकर महिला के पति संजीत कुमार ने थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें औराई के आदर्श कुमार तथा पताही के रविकांत ठाकुर को आरोपित किया है। संजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि पत्नी एटीएम में राशि निकाल रही थी, तभी एक झपटमार एटीएम में घुस गया और दूसरा बाइक स्टार्ट कर सड़क किनारे खड़ा था। यह भी पढ़ें- हुंटार में प्रज्ञा केंद्र संचालक और उसके पति को घायल कर 3 लाख रुपए व लैपटॉप लूट ली पैसा लेकर भागने के दौरान दोनों को पकड़ लिया गया। अपर थानेदार अशोक कुमार राम ने बता...