महिला से पांच सौ रुपए छीनकर भागे उच्चके
धनबाद, मई 27 -- तिसरा थाना क्षेत्र के एमओसीपी स्थित सब्जी मार्केट में मंगलवार को बाइक सवार दो उचक्के एक महिला सब्जी विक्रेता का 500 रुपए छीनकर फरार हो गए। पीड़ित महिला सुमन देवी बाघमारा की है। नॉर्थ तिसरा कार्यालय के समीप प्रतिदिन की तरह सब्जी बेच रही थी। तभी दो युवक आए और दो किलो भिंडी तोलने के बाद 500 का नोट दिखाया। महिला ने खुदरा न होने की बात कहते हुए अपने पास मौजूद 500 का नोट जैसे ही दिखाया, उचक्के उसे झपटकर भाग निकले। पुलिसिया झंझट के डर से महिला ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। तिसरा थाना के एसआई राजनाथ सिंह ने कहा कि लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- बाइक रोक मारपीट की, 20 हजार छिने इस घटना से स्थानीय दुकानदारों में काफी आक्रोश है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.