अयोध्या, अप्रैल 6 -- अयोध्या, संवाददाता। जच्चा बच्चा की मौत के मामलें में लापरवाही की आरोपी मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हास्पिटल की डाक्टर पर मुकदमा दर्ज हो चुका है। महिला को किसी दलाल ने निजी अस्पताल जाने के लिए प्रेरित किया था। विभाग अभी तक उस दलाल को खोज नहीं पाया है। दलालों पर प्रभावी कार्रवाई न होने से आने वाले समय में इस तरह के घटना की पुनरावृत्ति होने की आशंका भी है।मृतका के जेठ दिनेश यादव का आरोप था कि उन्हें जिला महिला अस्पताल के गेट पर कोई व्यक्ति मिला था। जिसने उन्हें निजी अस्पताल जाने के लिए प्रेरित किया। उन्हें प्रेरित करने के लिए महिला अस्पताल में डाक्टर व संसाधनो की कमी होने की बात दलाल ने परिजनों से कही थी। जिसके बाद वह निजी अस्पताल जाने के लिए तैयार हुए।31मार्च/एक अप्रैल की रात जच्चा बच्चा की मौत हो गई थी। जिसके अगले दिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.