महिला से नगदी और जेवर उतरवा ले गए टप्पेबाज
आगरा, जून 24 -- रकाबगंज के बिजलीघर चौराहे के पास एक महिला को बातों में उलझाकर टप्पेबाजों ने उससे नगदी और जेवर उतरवा लिए और फरार हो गए। एहसास होने पर पीड़िता के होश उड़ गए। पीड़िता रामरायपुर एटा निवासी चांदनी की तहरीर पर पुलिस ने करीब 10 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता चांदनी ने तहरीर के माध्यम से पुलिस को बताया कि वह 12 जून को अपने बच्चों के साथ मायके पारौली सिकरवार फतेहाबाद जाने को निकली थी। रात को अर्जुन नगर में भाई के यहां रुक गई। 13 जून को वह फतेहाबाद जाने के लिए बिजलीघर पहुंची। वहां दो अज्ञात व्यक्ति उससे बातचीत करने लगे। बताया कि वह भी फतेहाबाद जा रहे हैं। दोनों ने गांव के लोगों का नाम लेकर विश्वास जीता। आरोप है दोनों शातिर महिला को गुमराह कर फतेहाबाद रोड के बजाय बालूगंज की ओर ले गए। रास्ते में बहन-बहन कह कर बात करने लगे। भरोसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.