मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजेपुर ओपी क्षेत्र के परसौनीनाथ (फुलवरिया) चौक पर मंगलवार की शाम दो बदमाशों ने झांसा देकर एक महिला से सोलह हजार की नगदी व आभूषण छीन लिए। पीड़ित महिला बरुराज थाना क्षेत्र के हरनाही निवासी आशा देवी ने राजेपुर ओपी में शिकयत दर्ज कराई। आवेदन में पीड़िता ने बताया कि वह पीएनबी परसौनीनीनाथ शाखा से 16 हजार रुपए की निकासी कर एक होटल के पास घर लौटने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। तभी दो युवक आए और झांसा देकर झोला में रखी नगदी कान की बाली व मंगलसूत्र छीन कर भाग गए। थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.