वाराणसी, अगस्त 2 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। उत्तर 24 परगना जिले (पश्चिम बंगाल) की महिला से देह व्यापार कराने और उसके ऊपर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के आरोप में कैंट पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पीड़िता की शिकायत पर सीपी के आदेश के बाद शनिवार को कार्रवाई की गई। दोनों पर उसके सोने के गहने और नगदी चुराने का भी आरोप है। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2020 में वह अपनी सहेली के साथ श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए यहां आई थी।

शिकायत का विवरण उसकी मुलाकात ओंकालेश्वर (आदमपुर) निवासी मोहम्मद फैज से हुई थी। उसने उसे अपना नाम शनि मिश्र बताया था। होटल में रूम दिलाने के बहाने उसने उसका मोबाइल फोन नंबर हासिल कर लिया था। इसके बाद फोन पर बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रगाढ़ संबंध हो गए। उसने उसे शादी का भरोसा देकर यहां बुलाया...