महिला से दुष्कर्म में अभियुक्त को 10 साल की कैद
बुलंदशहर, मई 13 -- अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (त्वरित न्यायालय संख्या-01) शिवानन्द ने वर्ष 2020 को बीबी नगर क्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही न्यायाधीश ने अभियुक्त पर 6 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) चंद्रभान एवं मनुराज सिंह ने बताया कि घटना 30 जुलाई 2020 की है। बीबीनगर क्षेत्र के एक गांव निवासी 55 वर्षीय महिला शाम करीब 9 बजे घर के पास खेत से आवारा पशुओं को भगाने गई थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, तो महिला खेत में बदहवास हालत में मिली। पीड़िता ने बताया कि आरोपी मोनू और उसके साथियों ने उसे जबरन सड़क से खींचकर खेत में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की थी। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुखबिर की सूचना पर ढकौली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.