हापुड़, मई 31 -- कोतवाली क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी शिवम उर्फ सांईं पुत्र रविंद्र उर्फ बबली सैन निवासी मोहल्ला गढ़ी को जीएस रोड से गांव जटपुरा की ओर जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। आरोपी लंबे समय से मामले में नामजद और वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ की तथा आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...