दुमका, मई 29 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। काठीकुंड थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव से बरामद महिला के शव मामले की गुत्थी पुलिस अब तक नहीं सुलझा पाई है। महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी।इस घटना में एसपी के निर्देश पर एसआइटी टीम का गठन भी किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने महिला के शव को उठाने के पूर्व अपराधियों तक पहुंचने के लिए दुमका से डॉग स्क्वॉड की टीम को भी काम पर लगाया था, पर पुलिस को इस मामले में किोई खास सुराग हाथ नहीं लगी थी। हालांकि पुलिस अभी इस मामले में सिफ इतना ही कह रही है कि मामले का अनुसंधान पुलिस कर रही है। यह भी पढ़ें- परतापुर के श्मशान घाट में महिला की गला दबाकर हत्या, रेप की आशंका अपराधी चाहे जो भी हो बचेगा नहीं। जल्द इस मामले से पुलिस पर्दा हटाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस मामले में तकनीकी स...