महिला से दुष्कर्म के प्रयास में दोषियों को छह- छह साल का कारावास
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 30 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। दलित महिला से दुष्कर्म के प्रयास में अदालत ने दो दोषियों को छह छह वर्ष के कठोर कारावास से दंडित किया है। 25 हजार रुपये प्रत्येक पर जुर्माना भी लगाया है। घटना कायमगंज कोतवाली क्षेत्र की है। अनुसूचित जाति की एक महिला ने वर्ष 2016 में रिपोर्ट दर्ज करायी थी कि वह शौच के लिए घर से थोड़ी दूरी पर गयी थी। कुलदीप और आशीष खेत में पहले से मौजूद थे। जैसे ही शौच करके खड़ी हुयी वहां पर दोनो लोगो ने गलत नियत से पकड़ लिया और दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले में आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। अभियोजन और बचाव पक्ष की ओर से अपनी अपनी दलीलें पेश की गयीं। न्यायाधीश तरुण कुमार सिंह ने दुष्कर्म के प्रयास में छह छह वर्ष के कठोर कारावास से दंडित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.