महिला से दुष्कर्म के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार
शामली, जुलाई 31 -- शामली। थाना आदर्शमंडी पुलिस ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी महिला अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। आदर्शमंडी क्षेत्र में एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया था। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी एनपी सिंह ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। गुरूवार को आदर्शमंडी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी अजय पुत्र महावीर निवासी हरदेव पुरी, शाहदरा, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.