नोएडा, अप्रैल 25 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जिला न्यायालय ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म के आरोपी की जमानत मंजूर की है। महिला ने आरोपी पर गर्भपात कराने, चोरी और धमकी देने का भी आरोप लगाया था। दरअसल आरोपी राजुद्दीन के खिलाफ बीटा दो कोतवाली में एक महिला ने करीब एक महीने पहले मुकदमा दर्ज करवाया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर अपने कमरे में बुलाकर दुष्कर्म किया। दो बार गर्भपात करवाया, अलमारी से 30 हजार रुपये और सोने के गहने चोरी कर लिए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा था। यह भी पढ़ें- शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी विवेक को जमानत नहीं अदालत ने याचिका पर सुनवाई करते हुए आरोपी की जमानत स्वीकार की है। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म पीड़िता से शादी करने पर आरोपी बरी

हि...