महिला से दुष्कर्म के आरोपित को भेजा जेल
कानपुर, जून 6 -- कानपुर, संवाददाता। कर्नलगंज में महिला को घर में अकेला पाकर आरोपित ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा। महिला के अनुसार बीती दो जून को वह घर पर अकेली थी। इस दौरान इलाके में रहने वाले मो. जीशान बहाने से घर में घुस गया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपित ने मारपीट भी की। आरोपित ने घटना की शिकायत करने पर उनको परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजन को दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मेडिकल परीक्षण कराया। साथ ही न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराया। कर्नलगंज थाना प्रभारी विनीत चौधरी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्जकर आरोपित को जेल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.