बहराइच, मई 7 -- बहराइच, संवाददाता। गांव के ही युवक ने घर में घुसकर चारपाई पर सो रही युवती के साथ दुष्कर्म की नियत से छेड़छाड़ की। पीड़िता ने नींद खुलने पर शोर मचाया। लोग दौड़े तो आरोपी फरार हो गया। सुबह पीड़िता ने शिकायत की। तो महिला को जान से मारने की धमकी दी गई। पति को इसकी भनक लगी तो उसके हौसला बंधाने पर पीड़िता ने दो को नामजद कर केस दर्ज कराया है। खैरीघाट थाने के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवती 25 अप्रैल की रात घर पर अकेली थी। वह आंगन में सो रही थी। रात में लगभग 12 बजे उसकी नींद शरीर पर हरकत से खुली। उसने देखा कि चारपाई पर गांव का ही युवक बैठा छेड़छाड़ कर रहा है। युवती ने हौंसला बांध शोहदे पर हमला कर दिया। मारपीट के शोर से लोग दौड़े तो हमलावर शोहदा फरार हो गया। 26 अप्रैल सुबह पीड़िता ने शोहदे के बड़े भाई से इसकी शिकायत की तो उसने गाली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.