देवघर, मार्च 7 -- जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया है कि उसका पति बाहर काम करने गया था, जबकि बच्चे गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। वह घर में अकेले बैठकर सिलाई का काम कर रही थी। उसी दौरान योगीडीह गांव निवासी राजू पैसे की मदद करने के बहाने उसके घर पहुंचा। पीड़िता का आरोप है कि घर में अकेला पाकर गलत नीयत से पकड़कर छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घटना की जानकारी पीड़िता के परिजनों की ओर से आरोपित के घरवालों को देने पर उनलोगों ने गाली-ग्लौज करते हुए मारपीट की। पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जांच में जुटी है।
ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.