महिला से दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 4 -- मानिकपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने न्यायालय में वाद दायर किया। उसका पति रोजी रोटी के सिलसिले में बाहर रहता है। 10 दिसम्बर 2025 को सुबह 9:30 बजे वह घर में अकेली थी। तभी राम स्वरुप उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने विरोध किया तो आरोपी ने लाठी से मारा जिससे वह गंभीर घायल हो गई। इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। उसने पुलिस को नामजद तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी राम स्वरुप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- घर घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी हिरासत में
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.