अंबेडकर नगर, अप्रैल 3 -- सैदापुर, संवाददाता। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ अश्लील हरकत और दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी के खिलाफ शांति भंग की धारा में चालान किया गया है। पीड़िता के अनुसार, महिला अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी, जबकि उसका पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहता है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला नरेंद्र पहले से ही महिला पर गलत नीयत रखता था और अश्लील बातें करता रहता था। बीते सोमवार रात करीब 11:30 बजे वह महिला के घर में घुस आया और उसके साथ अश्लील हरकत करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना के दौरान बच्चों के जागने और शोर मचाने पर आरोपी ने किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। मामला कथित तौर पर आपसी संबं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.