मुजफ्फरपुर, मई 29 -- हथौड़ी। बोचहां थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात युवक ने महिला से दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपित भाग गया। मामले को लेकर महिला ने गुरुवार को थाना में देवगन निवासी अमित कुमार के खिलाफ आवेदन दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि बुधवार की रात आरोपित घर में घुसकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपित फरार हो गया। बताया जाता है कि उक्त आरोपित से महिला का एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर पंचायत भी हुई। पंचों द्वारा आरोपित पर 21 हजार जुर्माना लगाया गया। यह भी पढ़ें- महिला से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार बावजूद आरोपित अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा था। थानेदार यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित अमित कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिय...