कौशाम्बी, अप्रैल 30 -- नशीला पदार्थ खिलाने के बाद अचेतावस्था में महिला के साथ दुष्कर्म कर उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने के एक आरोपी को गुरुवार सुबह करारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया है। करारी इलाके की पीड़िता ने बताया कि पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के अंधावां गांव का संदीप कुमार पुत्र मुंशी उसका रिश्तेदार है। करीब दो साल पहले वह घर आया था। चाय-नाश्ते के दौरान उसने पीड़ित महिला को नशीला पदार्थ खिला दिया था। वह अचेतावस्था में आ गई तो उसके साथ दुराचार किया। इसका वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो दिखाकर आरोपी आए दिन ब्लैकमेलिंग करते हुए मनमानी करने लगा था। पीड़ित विवाहिता के अनुसार अभी 23 अप्रैल को भी आरोपी ने घर आकर उसके साथ दरिंदगी की थी। 26 अप्रैल को 10 हजार रुपया मांगने लगा था। मना करने पर बेर...