महिला से दुष्कर्म एवं मारपीट में 15 हजार का ईनामी गिरफ्तार
श्रावस्ती, अगस्त 6 -- श्रावस्ती,संवाददाता। महिला के साथ दुष्कर्म व मारपीट का आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ गया है। आरोपी पर पुलिस ने 15 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था। एक महिला ने 19 जून को कोतवाली भिनगा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि भिनगा जंगल में एक व्यक्ति ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया है। इसके साथ ही कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। तहरीर के आधार पर कोतवाली भिनगा में मामला दर्ज कर लिया गया। इसके साथ ही मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई। इस पर जय जय राम चौहान पुत्र जिलेदार चौहान निवासी गौतमबुद्ध नगर खेदूपुरवा थाना कोतवाली भिनगा का नाम सामने आया। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। लेकिन मौके से फरार हो गया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 22 जुलाई कोRs.15 हजार का पुरस्कार घोषित कर दिया। बुधवार को पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.