महिला से दुष्कर्म, विरोध पर मारपीट
पीलीभीत, जुलाई 19 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि नौ जुलाई को सुबह 11 बजे वह अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान गांव का कमल किशोर अपने साथी कंधई लाल के साथ उसके घर में घुस आया। आरोपी कमल ने उसके साथ छेडछाड करते हुए दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो कमल किशोर और कंधई लाल ने गालीगलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी अमरिया अमित सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.