महिला से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज
घाटशिला, सितम्बर 25 -- चाकुलिया। चाकुलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना 23 सितंबर की है। इसको लेकर महिला के बयान पर मातापुर गांव के भद्रडांगा टोला के पप्पू मुर्मू के खिलाफ कांड संख्या 55/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़िता के आवेदन के मुताबिक वह सामान लाने के लिए एक दुकान गई थी। दुकान से लौटने के दौरान पप्पू मुर्मू ने उसे पकड़ लिया और धमकी देकर झाड़ियों में ले गया। इसके बाद उसने साथ दुष्कर्म किया। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.