अलीगढ़, मार्च 21 -- लोधा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने गांव के ही एक युवक पर घर में घुसकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जब उसके शोर मचाने पर परिजन जाग गए तो आरोपी वहां से भाग गया और घर के बाहर फायरिंग कर दी। जिससे पीड़िता सहित पूरे परिवार में दहशत का माहौल है। एक गांव निवासी महिला का कहना है कि उसका पति कपड़े की फेरी का काम करता है और अक्सर घर से बाहर रहता है। इसी का फायदा उठाकर गांव का एक युवक आए दिन उसके साथ छेड़खानी करता रहा था, जिसकी जानकारी उसने अपने पति को दे दी थी। आरोप है कि गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे युवक मौका पाकर घर में घुस आया और तमंचा दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसका मुंह दबा दिया। इसी बीच महिला की चीख निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.