महिला से डेढ़ लाख के गहने व नकदी की लूट
सीतामढ़ी, अगस्त 10 -- मुजफ्फरपुर। सदर थाने के बीबीगंज के पास रविवार की सुबह करीब सवा नौ बजे बदमाशों ने लिफ्ट देने के बहाने महिला से डेढ़ लाख के जेवर और पांच हजार रुपये लूट लिए। महिला रीता देवी वैशाली जिले के सराय थाना क्षेत्र के महमदाबाद गांव निवासी अनाज व्यवसाई रमेश प्रसाद की पत्नी है। मामले में पीड़िता ने ब्रह्मपुरा थाने में एफआईआर के लिए आवेदन दिया है। पीड़ता के मुताबिक, वह शिवहर में तैनात अपनी शिक्षिका बेटी के पास से सराय लौट रही थी। बस से बैरिया गोलंबर के पास उतरने के बाद वी दूसरी बस का इंतजार कर रही थी। इसी बीच एक बदमाश उसके पास पहुंच पूछा कि आंटी जी कहा जाना है? जैसे ही उन्होंने सराय कहा, बदमाश ने खुद को पटेढा का बताया। कहा कि उसके चाचा यही बैंक में हैं। वह गाड़ी लेकर आ रहे हैं। उसी गाड़ी से सराय छोड़ देंगे। इसी बीच बदमाश ने किसी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.