प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 22 -- अमरगढ़। आसपुर देवसरा के अमरगढ़ चौराहे पर 13 जनवरी को एक महिला के जेवर लेकर शातिर फरार हो गए थे। रविवार को पुलिस ने गौरामाफी तिराहे के पास से जौनपुर मछलीशहर करौरा निवासी आरोपी असलम अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 940 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने दो साथियों के साथ जेवर ठगे थे। उसे करीब पांच हजार रुपये हिस्से में मिले थे। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...